एक्टर फरमान खान की हुई मोनालिसा भोसले, महाराष्ट्र के रहने वाले अपने प्रेमी फरहान से केरल में की शादी

sagar parvez

Monalisa the ‘Kumbh Mela girl’ viral sensation, married actor/model Farman Khan in Kerala

Monalisa the 'Kumbh Mela girl' viral sensation, married actor/model Farman Khan in Kerala
Monalisa the ‘Kumbh Mela girl’ viral sensation, married actor/model Farman Khan in Kerala

प्रयागराज महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों को लेकर चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से अचानक शादी करके हर किसी को चौंका दिया है। परिवार के विरोध जताने पर उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Monalisa the ‘Kumbh Mela girl’ viral sensation, married actor/model Farman Khan in Kerala

प्रयागराज महाकुंभ मेले की खूबसूरत आंखों वाली माला विक्रेता मोनालिसा याद हैं? अपनी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर वे रातोंरात लोकप्रिय हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ के नाम से जाना जाने लगा। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिए हैं। फिलहाल मोनालिसा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा के परिवार ने इस शादी का विरोध किया है। इसके बाद वे थाने पहुंची हैं और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मोनालिसा ने सुरक्षा के लिए केरल में पनाह ली है। उनके अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी करने पर निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद करार दिया है। वहीं उनके गुरु और घरवालों ने भी इस मामले पर हैरानी जताई है।

परिवार के विरोध के बाद केरल में ली शरण

मोनालिसा भोसले ने तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में शरण ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल गर्ल अपने प्रेमी फरमान खान के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने परिवारों के विरोध करने के बाद केरल में सुरक्षित जगह के तौर पर शरण ली। मोनालिस और फरहान का रिलेशन करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर बातचीत के जरिए शुरू हुआ था।

अन्य युवक से शादी का था दबाव

मोनालिसा मूल रूप से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके प्रेमी फरमान खान महाराष्ट्र के निवासी हैं। मोनी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता इस शादी के खिलाफ हैं और किसी अन्य युवक से शादी के लिए दबाव डाल रहे थे। लेकिन, वे फरमान के साथ ही रहना चाहती हैं। मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्टेशन पहुंची।

मोनालिसा के पिता को बुलाया गया थाने

दरअसल, मोनालिसा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूवर में आई हुई थीं, इसी दौरान वे थाने पहुंचीं। मोनी की शिकायत के बाद उनके पिता जय सिंह भोसले को थंपनूर पुलिस स्टेशन बुलाया गया। पुलिस ने परिवार को समझाया कि चूंकि मोनी 18 साल की है, इसलिए उसे यह तय करने का कानूनी अधिकार है कि वह किसके साथ रहना चाहती है। बाद में महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली गईं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एयर इंडिया एक्सप्रेस का रनवे पर टूटा आगे का पहिया, 133 यात्री बाल-बाल बचे

Air India Express flight from suffers nose-wheel failure at Phuket
Air India Express flight from suffers nose-wheel failure at Phuket

You May Like

error: Content is protected !!