केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का झटका, नहीं मिलेगा कोरोना काल के दौरान रुका 18 महीने का भत्ता

MediaIndiaLive

Modi government gave a blow to the central employees, they will not get dearness allowance for 18 months stopped during the Corona period

With rising COVID cases, Union Health Minister Mansukh Mandaviya meet States' Health Ministers
With rising COVID cases, Union Health Minister Mansukh Mandaviya meet States’ Health Ministers

पिछले साल सितंबर 2022 में महंगाई भत्ते में सरकारी द्वारा बढ़ोतरी की गई थी। केंद्रीय कर्मचारी 18 महीने के महंगाई भत्ता मिलने की आस लगाकर बैठे हुए थे। लेकिन सरकार की ओर से मायूसी हाथ लगी है।

Modi government gave a blow to the central employees, they will not get dearness allowance for 18 months stopped during the Corona period

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को झटका दिया है। कोरोना महामारी के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों का रोका गया 18 महीनों का महंगाई भत्ता या डीए नहीं दिया जाएगा। सदन में एक लिखित प्रश्न के जवाब में मोदी सरकार ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लिखित में जवाब देते हुए कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की तीन किस्तों का बकाया दिए जाने की कोई योजना नहीं है। सरकार का कहना है कि इससे सरकार के 34,402.32 करोड़ रुपये बचें जिसका प्रयोग महामारी से उबरने में किया गया।

बता दें कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। पिछले साल सितंबर 2022 में महंगाई भत्ते में सरकारी द्वारा बढ़ोतरी की गई थी। केंद्रीय कर्मचारियों 18 महीने के महंगाई भत्ता मिलने की आस लगाकर बैठे हुए थे। लेकिन सरकार की ओर से मायूसी हाथ लगी है। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभागियों को महंगाई भत्ता न देने का फैसला करके बड़ा झटका दिया है।

हालांकि कर्मचारी यूनियन सरकार से 18 महीने के डीए की मांग लगातार करते रहे हैं। उनकी दलील है कि महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाने के बावजूद कोरोनाकाल के दौरान अपने जान जोखिम में डालकर काम करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र में किसान बेहाल, कोल्ड स्टोरेज हुए फुल, लगभग 30% फसल खेतों में पड़ी, मंडी में आलू बिक रहा कौड़ियों के भाव

This is the condition of farmers in Uttar Pradesh, Potatoes are being sold in the market at throwaway prices, there is no place to keep them
This is the condition of farmers in Uttar Pradesh, Potatoes are being sold in the market at throwaway prices, there is no place to keep them in cold storage

You May Like

error: Content is protected !!