हिमाचल प्रदेश के मंडी में भीषण भूस्खलन, 9 घरों को खाली कराया गया

sagar parvez

Massive landslide occurs in Himachal’s Mandi; 9 houses evacuated

Massive landslide occurs in Himachal's Mandi; 9 houses evacuated
Massive landslide occurs in Himachal’s Mandi; 9 houses evacuated

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल कोटली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुराडी के रोपड़ू गांव पर लैंडस्लाइड का गंभीर खतरा मंडरा रहा है

Massive landslide occurs in Himachal’s Mandi; 9 houses evacuated

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल कोटली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुराडी के रोपड़ू गांव पर लैंडस्लाइड का गंभीर खतरा मंडरा रहा है. पहाड़ी से विशालकाय चट्टानें और मलबा गांव के ऊपर अटक गया है. पहाड़ी पर दरारें आने से लोग अभी भी खौफजदा हैं. एक विशालकाय चट्टान लुढ़कती हुई स्थानीय निवासी परमदेव की गौशाला पर गिरी जिससे गौशाला पूरी तरह जमींदोज हो गई. प्रशासन ने खतरे को देखते हुए रोपड़ू गांव के नौ परिवारों को तत्काल खाली करवा दिया है.

नेशनल हाइवे निर्माण की कटिंग और दो दिन की बारिश बनी वजह

गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी इस जगह पर नेशनल हाइवे का निर्माण कर रही है. पहले इस स्थान पर कार्य बंद किया गया था लेकिन आगे-पीछे काम जारी था. दो दिन क्षेत्र में हुई बारिश के बाद रोपड़ू गांव के ऊपर पहाड़ी दरक गई और मलबे के साथ चट्टानें सड़क पर आ गईं. तीन से चार चट्टानें सड़क से नीचे गिरने की कगार पर हैं. नेशनल हाइवे निर्माण के दौरान हुई कटिंग को इस भूस्खलन की मुख्य वजह बताया जा रहा है.

कैंसर मरीज परमदेव का राशन और सामान भी तबाह

परमदेव घर के निर्माण कार्य के चलते अपना राशन और अन्य सामान गौशाला में रखे हुए था. चट्टान गिरने से वह सब भी तबाह हो गया. परमदेव कैंसर का मरीज है और लोगों के सहयोग से उनके घर की छत डालने का काम किया जा रहा था. परमदेव, कश्मीर सिंह, मनीराम, तेज सिंह और प्रकाश चंद सहित अन्य के घरों पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है. भूस्खलन के कारण पहाड़ी काफी ऊपर तक दरक चुकी है जिससे 9 घरों और दो से तीन गौशालाओं को खतरा है.

प्रत्येक परिवार को 10 हजार की फौरी राहत

SDM कोटली ने तहसीलदार के साथ गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. SDM ने बताया कि पहाड़ी से चट्टानें और मलबा आया है और पहाड़ी में दरारें भी आई हैं. एक व्यक्ति की गौशाला पूरी तरह जमींदोज हो गई है. सभी लोगों के घर खाली करवा दिए गए हैं. पंचायत भवन में ठहराव की व्यवस्था की गई है. नौ परिवार अभी अपने सगे-संबंधियों के घरों में शिफ्ट हो गए हैं. प्रत्येक परिवार को फौरी राहत के रूप में 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!