मुंबई में अचानक आए तूफान में बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के घाटकोपर इलाके में पेट्रोल पंप के ऊपर एक बड़ा होर्डिंग गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग घायल हो गए।
Massive dust storm in Mumbai, 8 dead, 59 injured as billboard falls in Ghatkopar
मुंबई में सोमवार को आए आंधी तूफान और तेज बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते मुंबई के घाटकोपार में शाम बड़ा हादसा हो गया। एक पेट्रोल पंप पर विशालकाय बिलबोर्ड के गिरने से दर्जनों लोग उसकी चपेट में आ गए।
इस हादसा में 59 लोगों से अधिक घायल हो गए हैं। जबकि 8 लोगों की मौत भी हो गई है। बिलबोर्ड के गिरने से पंप पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। उधर, इस घटना के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य सरकार ने जांच का आदेश दे दिया है।
हादसा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में लगीं। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मलबे के नीचे जीवित बचे लोगों को तलाशा जा रहा है। बिलबोर्ड के मेटल फ्रेम के चलते पेट्रोल पंप स्टेशन के साथ साथ तमाम खड़ी गाड़ियों के छत भी टूट गए।