महाराष्ट्रः औरंगाबाद अब छत्रपति संभाजीनगर, उस्मानाबाद का नाम होगा धाराशिव

MediaIndiaLive

Maharashtra’s Aurangabad Renamed To Chhatrapati Sambhaji Nagar, Osmanabad To Dharashiv

Maharashtra's Aurangabad Renamed To Chhatrapati Sambhaji Nagar, Osmanabad To Dharashiv
Maharashtra’s Aurangabad Renamed To Chhatrapati Sambhaji Nagar, Osmanabad To Dharashiv

यह फैसला महाराष्ट्र सरकार द्वारा 20 अक्टूबर 2022 को केंद्र सरकार को भेजे गए नामों के परिवर्तन के प्रस्ताव पर लिया गया है, जिन्हें राज्य मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई थी।

Maharashtra’s Aurangabad Renamed To Chhatrapati Sambhaji Nagar, Osmanabad To Dharashiv

केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार, औरंगाबाद को अब ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद को ‘धाराशिव’ के नाम में जाना जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। फडणवीस ने ट्वीट में इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आखिरकार यह कर दिखाया। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने भी ट्वीट कर पीएम और गृहमंत्री का आभार जताया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला महाराष्ट्र सरकार द्वारा 20 अक्टूबर 2022 को केंद्र सरकार को भेजे गए नामों के परिवर्तन के प्रस्ताव पर लिया गया है, जिसे राज्य मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई थी। उद्धव ठाकरे ने अपनी सरकार गिरने से पहले मुख्यमंत्री के रूप में अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में दोनों शहरों के नाम बदलने का फैसला लिया था। हालांकि महा विकास अघाड़ी की सहयोगी कांग्रेस और एनसीपी कथित तौर पर इस फैसले से खुश नहीं थे।

इसके बाद शहरों के नाम बदलने का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट भी पहुंचा था। जिसमें हाईकोर्ट ने 1 फरवरी को दोनों शहरों के नाम बदलने के कैबिनेट के फैसले पर तत्काल कोई रोक लगाने की याचिकाकर्ताओं की मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। यहां बता दें कि इन दोनों शहरों के नाम बदलने की मांग सबसे पहले दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने उठाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र: बिजनौर से पूर्व BJP MP यशवंत सिंह को सड़क जाम करने के अपराध में एक माह की जेल

UP | Former BJP MP from Bijnor Yashwant Singh jailed for one month for blocking road
UP | Former BJP MP from Bijnor Yashwant Singh jailed for one month for blocking road

You May Like

error: Content is protected !!