मेसी के कार्यक्रम में बवाल, भड़का फैंस का गुस्सा, स्टेडियम में फेंकी बोतलें, कुर्सियां तोड़ी, ममता ने मांगी माफी, होगी जांच

MediaIndiaLive

Kolkata, West Bengal: Angry fans threw bottles and chairs from the stands at Kolkata’s Salt Lake Stadium

Kolkata, West Bengal: Angry fans threw bottles and chairs from the stands at Kolkata's Salt Lake Stadium
Kolkata, West Bengal: Angry fans threw bottles and chairs from the stands at Kolkata’s Salt Lake Stadium

कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में खराब व्यवस्था के कारण फैंस भड़ गए। गुस्साए लोगों ने स्टेडियम में बोलतें फेंकी, कुर्सियां तोड़ दी यहां तक की मेसी की तस्वीर लगा बॉक्स भी पलट दिया। ममता बनर्जी ने माफी मांगते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Kolkata, West Bengal: Angry fans threw bottles and chairs from the stands at Kolkata’s Salt Lake Stadium

लियोनेल मेस्सी की शनिवार सुबह साल्ट लेक स्टेडियम में संक्षिप्त कोलकाता यात्रा अराजकता में तब्दील हो गई, जब दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ी की झलक नहीं देखने पर नाराज प्रशंसकों ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया और मैदान में घुस गये।

इस अराजकता के कारण मेस्सी को मात्र 22 मिनट के अंदर ही मैदान से बाहर निकला पड़ा।

‘सिटी ऑफ जॉय’ में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए जो दिन यादगार होना चाहिए था, वह एक बुरे सपने में बदल गया। स्टेडियम के अंदर अव्यवस्था के चलते मेस्सी की मौजूदगी से अधिक अफरा-तफरी अधिक मची रही।

मेस्सी के मैदान में आते ही स्थिति बेकाबू हो गई। अराजकता के कारण कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया। जिससे स्टेडियम में इस कार्यक्रम के लिए मौजूद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी से मुलाकात नहीं हो सकी।

हालात इतने बिगड़ गए कि ‘जीओएटी टूर’ के आयोजक शतद्रु दत्ता और सुरक्षाकर्मियों को मेस्सी को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।

अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी को देखने के लिए 4,500 से 10,000 रुपये तक के टिकट खरीदने वाले प्रशंसकों ने निराशा में बोतलें फेंकी और सीटों को तोड़ दिया। इसके स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अजय शाह नाम के एक नाराज प्रशंसक ने कहा, ‘‘ यहां एक गिलास कोल्ड ड्रिंक की कीमत 150-200 रुपये है, फिर भी हमें मेस्सी की एक झलक भी नहीं मिली। लोग उन्हें देखने के लिए अपनी एक महीने की तनख्वाह खर्च कर चुके हैं। मैंने टिकट के लिए 5000 रुपये दिए और अपने बेटे के साथ मेस्सी को देखने आया था, नेताओं को नहीं। पुलिस और सैन्यकर्मी सेल्फी ले रहे थे और इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार है। पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं था।’’

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mob Lynching | बिहार: पैंट उतारकर देखा, हाथ-पैर बांधकर प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, उंगलियां तोड़ीं, गीदड़ों के झुंड ने की मुस्लिम युवक की हत्या

INDIA | Opened Pants, Crushed Fingers: asked about his religion, Muslim youth Dies After Mob Attack In Bihar
INDIA | Opened Pants, Crushed Fingers: asked about his religion, Muslim youth Dies After Mob Attack In Bihar

You May Like

error: Content is protected !!