हादसा केरल: नाव डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई, रेस्क्यू जारी

Kerala houseboat accident | 21 killed in Kerala’s Malappuram district after tourist boat capsizes

Kerala houseboat accident | 21 killed in Kerala's Malappuram district after tourist boat capsizes
Kerala houseboat accident | 21 killed in Kerala’s Malappuram district after tourist boat capsizes

#हादसा | लिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल से मिली सूचना के अनुसार, नाव में करीब 30 यात्री सवार थे। 9 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kerala houseboat accident | 21 killed in Kerala’s Malappuram district after tourist boat capsizes; search underway

केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर के पास एक पर्यटक नाव पलटने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशना जारी है। हादसे में मरने वालों की संख्य बढ़कर 21 हो गई है। अभी भी कई लोग लापता है। लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है। रविवार शाम को यह हादसा हुआ था।

क्षेत्रीय फायर रेंज अधिकारी शिजू केके ने कहा कि नाव में सवार कुल लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नाव पर कितने लोग सवार थे। वहीं, पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल से मिली सूचना के अनुसार, नाव में करीब 30 यात्री सवार थे। 9 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केरल के मंत्री वी अब्दुर्रहमान के मुताबिक, यह हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। उन्होंने बताया कि अभी हादसे की वजह का पता नहीं चला है और डूबी हुई नाव को तट तक लाने की कोशिश की जा रही है।

केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सोमवार यानी आज राज्य में आधिकारिक शोक का दिन घोषित किया गया है। साथ ही पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “केरल के मलप्पुरम में नाव डूबने की खबर से व्यथित हूं। उन सभी के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचाव कार्यों में अधिकारियों की सहायता करने की अपील करता हूं।”

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हादसा | राजस्थानः हनुमानगढ़ में सेना का लड़ाकू विमान MiG-21 क्रैश होकर घर पर गिरा, 2 की मौत, पायलट सुरक्षित

IAF's MiG-21 crashes in Rajasthan; two civilians killed, pilot safe
IAF's MiG-21 crashes in Rajasthan; two civilians killed, pilot safe

You May Like

error: Content is protected !!