आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मुंबई में एनडी स्टूडियो में आत्महत्या की है। नितिन पर कुछ दिन पहले 51 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा था।
Jodha Akbar art director Nitin Desai allegedly commits suicide at ND Studios in Karjat
फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जानेमाने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी कर ली। खबरों की मानें तो मुंबई में एनडी स्टूडियो में नितिन देसाई ने आत्महत्या की है। आपको बता दें, नितिन पर कुछ दिन पहले 51 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा था।
आपको बता दें, नितिन देसाई ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।
गौरतलब है कि मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था। हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है।