
जम्मू में तवी नदी में फंसा व्यक्ति, रात भर हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है
J&K | A man stranded in Tawi river in Jammu
रात भर हुई बारिश के कारण जम्मू की तवी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है। तवी नदी की तेज धारा के बीच एक शख्स फंस गया। जिसको बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एसडीआरएएफ की टीम शख्स को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।
कई जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 27 जून तक जम्मू संभाग के कई जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से भूस्खलन, बाढ़ और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। कश्मीर में भी गर्मी से राहत मिल सकती है।
30 जून तक निरंतर बारिश के आसार
तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा का आगाज हो रहा है। इससे पहले जम्मू संभाग के कई जिलों में सक्रिय हुए मानसून से बारिश होगी। ओरेंज अलर्ट से जिला राजोरी, रियासी, रामबन, जम्मू, उधमपुर, सांबा, कठुआ, डोडा अधिक प्रभावित होंगे। 30 जून तक निरंतर बारिश के आसार हैं। मंगलवार को दिनभर जम्मू में हल्के बादल छाए रहे। इससे पारे में गिरावट आई है, लेकिन आद्रता का प्रतिशत 76 हो जाने से उमस परेशान कर रही है। यहां न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।