हवाई सफर पर महंगाई की मार, पहली बार ₹2 लाख प्रति किलोलीटर के पार, विमान ईंधन की कीमतें दोगुनी से ज्यादा महंगी

sagar parvez

Jet fuel prices double to cross record Rs 2 lakh per kl, airlines face fresh cost pressure

Jet fuel prices double to cross record Rs 2 lakh per kl, airlines face fresh cost pressure
Jet fuel prices double to cross record Rs 2 lakh per kl, airlines face fresh cost pressure

यह पहली बार है जब दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में एटीएफ की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंची है।

Jet fuel prices double to cross record Rs 2 lakh per kl, airlines face fresh cost pressure

पश्चिम एशिया संघर्ष के दायरे के बढ़ने के बीच वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) या विमान ईंधन की कीमतें बुधवार को दोगुने से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। यह पहली बार है, जब एटीएफ की कीमत दो लाख रुपये प्रति किलोलीटर (केएल) के पार गई हैं।

दिल्ली में एटीएफ की कीमत 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। इससे पहले, एक मार्च को विमान ईंधन की कीमतों में 5.7 प्रतिशत (5,244.75 रुपये प्रति किलोलीटर) की बढ़ोतरी की गई थी।

दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में एटीएफ की कीमत 2 लाख पार

सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह एटीएफ के नए रेट जारी किए, जिसमें घरेलू उड़ानों के लिए कीमतों में करीब 115% और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लगभग 107% की बढ़ोतरी की गई है। रुपये में लगातार गिरावट भी एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ा रही है, क्योंकि उनके ज्यादातर खर्च डॉलर में होते हैं।

घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमतों की बात करें तो देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक किलोलीटर (1,000 लीटर) एटीएफ की कीमत में करीब 114.5% की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह पहली बार है जब दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में एटीएफ की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंची है।

क्या महंगा होगा हवाई सफर?

देश के दूसरे सबसे व्यस्त एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (मुंबई) पर एटीएफ की कीमत में करीब 115% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां कीमत 90,451.87 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर अप्रैल में 1,94,968.67 रुपये हो गई है।

एटीएफ की कीमतों में इस रिकॉर्ड बढ़ोतरी का सीधा असर हवाई किरायों पर पड़ने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!