J-K: भालेसा और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी

sagar parvez

J-K | Fresh snowfall blankets Bhalesa, upper reaches of Himachal Pradesh

J-K | Fresh snowfall blankets Bhalesa, upper reaches of Himachal Pradesh
J-K | Fresh snowfall blankets Bhalesa, upper reaches of Himachal Pradesh

लाहुल-स्पीति, मनाली के धुंधी और अटल टनल के दोनों छोर (नॉर्थ व साउथ पोर्टल) ताजा हिमपात से गुलजार हो गए हैं।

J-K | Fresh snowfall blankets Bhalesa, upper reaches of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के बदलते ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। लाहुल-स्पीति, मनाली के धुंधी और अटल टनल के दोनों छोर (नॉर्थ व साउथ पोर्टल) ताजा हिमपात से गुलजार हो गए हैं।

भारी हिमपात के कारण बारालाचा और कुंजुम दर्रा में करीब डेढ़ फुट तक बर्फ जम चुकी है, जबकि अटल टनल के आसपास छह इंच और चंद्रावैली में दस इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है। इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट आई है और सडक़ों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे यातायात में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जहां एक ओर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है, वहीं दूसरी ओर वादियों के इस मनोरम दृश्य ने पर्यटकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। पूरी घाटी अब चांदी जैसी सफेद बर्फ की चादर में लिपटी नजर आ रही है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में स्थित भलेसा घाटी की ऊंची पहाड़ियों पर ताज़ा बर्फबारी हुई है, जिससे क्षेत्र में तापमान में काफी गिरावट आई है और इलाके ने सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों, जैसे अटल टनल के पास, भी रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हो रही

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!