पक्षी से टकराया 272 यात्रियों को ले जा रहा इंडिगो का विमान, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

MediaIndiaLive

IndiGo flight damaged in bird hit, makes emergency landing at Nagpur

IndiGo flight damaged in bird hit, makes emergency landing at Nagpur
IndiGo flight damaged in bird hit, makes emergency landing at Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट के सीनियर डायरेक्टर आबिद रुही ने बताया कि नागपुर-कोलकाता फ्लाइट 6E812 में बर्ड स्ट्राइक की आशंका है। जांच की जा रही है कि वास्तव में क्या हुआ। फिलहाल यात्री सुरक्षित हैं और मामले की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

IndiGo flight damaged in bird hit, makes emergency landing at Nagpur

महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इंडिगो की फ्लाइट एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई। नागपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E812 उड़ान भरते ही पक्षी से टकरा गई। इस टक्कर में विमान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में 272 यात्री सवार थे, लेकिन पायलट की सूझबूझ से सभी की जान बच गई।

सुरक्षित लैंडिंग से बची बड़ी दुर्घटना

पक्षी से टकराने की आशंका के बाद विमान को तुरंत नागपुर एयरपोर्ट पर वापस बुलाया गया। फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

नागपुर एयरपोर्ट के सीनियर डायरेक्टर आबिद रुही ने बताया, “नागपुर-कोलकाता फ्लाइट 6E812 में बर्ड स्ट्राइक की आशंका है। जांच की जा रही है कि वास्तव में क्या हुआ। फिलहाल यात्री सुरक्षित हैं और मामले की विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।”

एयरलाइंस और DGCA जांच में जुटी

इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। इस घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को भी दी गई है। विमानन नियमों के अनुसार, बर्ड स्ट्राइक की स्थिति में सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत लैंडिंग कराई जाती है।

हाल के दिनों में बढ़ी बर्ड स्ट्राइक की घटनाएं

देशभर के एयरपोर्ट्स पर मॉनसून और बारिश के मौसम में बर्ड स्ट्राइक की घटनाएं बढ़ जाती हैं। नागपुर, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट पर हर साल कई ऐसे मामले दर्ज किए जाते हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब: पुलिस पर फायरिंग कर कस्टडी से रेप के आरोपी आप MLA हरमीत फरार

Punjab AAP MLA Harmeet, arrested on rape charges, escapes from custody after firing at cops
Punjab AAP MLA Harmeet, arrested on rape charges, escapes from custody after firing at cops

You May Like

error: Content is protected !!