पेले को टक्कर देने वाले भारतीय फुटबॉल की शान मोहम्मद हबीब का 74 साल की उम्र में निधन

MediaIndiaLive

Indian football legend Mohammed Habib passes away at 74

Indian football legend Mohammed Habib passes away at 74
Indian football legend Mohammed Habib passes away at 74

पेले को टक्कर देने वाले भारतीय फुटबॉल की शान मोहम्मद हबीब का 74 साल की उम्र में निधन

Indian football legend Mohammed Habib passes away at 74

मोहम्मद हबीब Mohammed Habib: सत्तर के दशक के भारत के महान फुटबॉलर और पेले की न्यूयॉर्क कोस्मोस के खिलाफ मोहन बागान के लिये गोल करने वाले मोहम्मद हबीब का मंगलवार को निधन हो गया.

मोहम्मद हबीब Mohammed Habib वह 74 वर्ष के थे. भूलने की बीमारी और पार्किंसन से जूझ रहे हबीब ने अपने शहर हैदराबाद में अंतिम सांस ली. उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं.

मोहम्मद हबीब बैंकाक में 1970 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हबीब ने मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के लिये खेला था.

मोहम्मद हबीब Mohammed Habib बाद में वह टाटा फुटबॉल अकादमी के कोच भी रहे. 17 जुलाई 1949 को जन्मे भारत के पूर्व कप्तान ने देश के लिये 35 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 11 गोल किये.

मोहम्मद हबीब ने 1977 में ईडन गार्डन पर बारिश के बीच पेले के कोस्मोस क्लब के खिलाफ गोल किया था.

मोहम्मद हबीब उस टीम में पेले, कार्लोस अलबर्टो, जॉर्जियो सी जैसे धुरंधर थे. वह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था. मैच के बाद पेले ने उनकी तारीफ भी की थी.

मोहम्मद हबीब ने 1975 तक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेला. उन्होंने हल्दिया में भारतीय फुटबॉल संघ अकादमी के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया. उन्हें खेल में उनके योगदान के लिये अर्जुन पुरस्कार भी दिया गया.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: भूस्खलन जारी, शिमला में फिर कई घर जमींदोज, आधा दर्जन लोग लापता

Devastation is not stopping in Himachal, terrible landslide again in Shimla, many houses destroyed, half a dozen people missing
#WATCH_VIDEO | Devastation is not stopping in Himachal, terrible landslide again in Shimla, many houses destroyed, half a dozen people missing

You May Like

error: Content is protected !!