फिर डरा रहा कोरोना! 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा नए केस मिले

MediaIndiaLive

India reports 6,050 new COVID cases in last 24 hrs

India reports 11,109 new Covid cases in last 24 hours
India reports 11,109 new Covid cases in last 24 hours

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में 3,320 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए। इसके साथ ही महामारी से उभरने वालों की कुल संख्या 4,41,85,858 हो गई है।

Corona continues to wreak havoc in the country, 6,050 new cases of Covid were reported in the last 24 hours

देश में लगातार कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में 3,320 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए। इसके साथ ही महामारी से उभरने वालों की कुल संख्या 4,41,85,858 हो गई है। रिकवरी रेट फिलहाल 98.75 फीसदी है।

डेली पॉजिटिविटी रेट 3.39 प्रतिशत है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.02 प्रतिशत है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 28,303 है। इसी अवधि में 1,78,533 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसके चलते अभी तक कुल मिलाकर 92.25 करोड़ कोविड टेस्ट किए गए। पिछले 24 घंटों में कुल 2,334 वैक्सीन की डोज दी गई हैं, जिससे वैक्सीनेशन की कुल संख्या 220.66 करोड़ हो गई है।

इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 5 हजार 335 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा बुधवार से 20 फीसदी ज्यादा था। आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को दर्ज होने वाला यह आंकड़ा पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा था। वहीं, इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। कोरोना के अधिकतर मामले दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में दर्ज किए जा रह हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिर डरा रहा कोरोना! राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री की आपात बैठक

With rising COVID cases, Union Health Minister Mansukh Mandaviya meet States' Health Ministers
With rising COVID cases, Union Health Minister Mansukh Mandaviya meet States' Health Ministers

You May Like

error: Content is protected !!