फिर डरा रहा कोरोना, 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा केस, 6 की मौत

MediaIndiaLive

India records 5,335 new cases of Covid19 in the last 24hrs

COVID-19 | 5,880 new cases recorded in India in the last 24 hours; Active caseload rises to 35,199
COVID-19 | 5,880 new cases recorded in India in the last 24 hours

देश में 5 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। ये आंकड़ा कल से 20 फीसदी ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में दर्ज होने वाला ये आंकड़ा पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा है।

India records 5,335 new cases of Covid19 in the last 24 hours; Active caseload stands at 25,587

देश में कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार अब डराने लगी है। जानकारी के मुताबिक कोरोना ने पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार 335 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, ये आंकड़ा कल से 20 फीसदी ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में दर्ज होने वाला ये आंकड़ा पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा है।

वहीं, इस दौरान 6 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, इन नए मामलों के दर्ज होने के बाद देश में अह एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 25 हजार 587 हो गई है। कोरोना के अधिकतर मामले दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में दिख रहे हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक में दो, महाराष्ट्र में 2, पंजाब में एक, केरल में एक शख्स की मौत हुई है. देश में इस वक्त डेली पॉजिटिविटी रेट 3.32 प्रतिशत पर है।

देश में अब तक कोरोना वायरस से 530929 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 1.6 लाख टेस्ट किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2496 हो गई है। वहीं एक दिन में 2826 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।

देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25,587 हो गई है। केरल में एक्टव मामलों की संख्या 8229 है। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 1795 है। इसी तरह महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 3874 है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CPI के राज्यसभा सांसद बिनॉय ने NCERT की किताबों में बदलाव पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

CPI Rajya Sabha MP Binoy Viswam has written to Union Education Minister Dharmendra Pradhan over "drastic changes" made to NCERT textbooks
CPI Rajya Sabha MP Binoy Viswam has written to Union Education Minister Dharmendra Pradhan over "drastic changes" made to NCERT textbooks
error: Content is protected !!