
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक निजी बस के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य यात्री घायल हो गए।
HP | 9 killed, 5 hurt as bus plunges into gorge in Sirmaur, India
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक निजी बस के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को बचाव कार्य में मदद करते और बस के मलबे से घायलों को निकालने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 400 मीटर खाई में गिर गई है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
इस दर्दनाक हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, मरने वाला की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी तक करीब 30 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है।




