राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर, हेलीकॉप्टर लैंड होते ही धंसा हैलीपैड

admin

Helipad Sinks As President Murmu’s Chopper Lands In Kerala

Helipad Sinks As President Murmu's Chopper Lands In Kerala
Helipad Sinks As President Murmu’s Chopper Lands In Kerala

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर जैसे ही लैंड हुआ, उसके पहिए गीले कंक्रीट में धंस गए। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत एक्शन लेकर स्थिति को संभाल लिया।

Helipad Sinks As President Murmu’s Chopper Lands In Kerala

केरल दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखी गई है। राष्ट्रपति मुर्मू के बुधवार को सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के समय हैलीपैड धंस गया।

घटना के बाद पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के कर्मियों ने हेलीकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की। राष्ट्रपति मुर्मू समेत सुरक्षाकर्मी और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर पहले निलक्कल में उतरना था, लेकिन खराब मौसम और बारिश के चलते शुक्रवार देर शाम लैंडिंग स्थल को बदलकर पथानमथिट्टा के प्रामदम स्टेडियम कर दिया गया। यहां हेलीपैड पर जल्दबाजी में नया कंक्रीट डाला गया था, जो पूरी तरह सूख नहीं पाया था।

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर जैसे ही लैंड हुआ, उसके पहिए गीले कंक्रीट में धंस गए। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत एक्शन लेकर स्थिति को संभाल लिया। बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबरीमाला मंदिर के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति मुर्मू चार दिवसीय केरल यात्रा पर हैं, जो 21 अक्टूबर को शुरू हुई। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।

23 अक्टूबर को राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्खला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह के उद्घाटन में शामिल होंगी। बाद में वे सेंट थॉमस कॉलेज, पलई के प्लैटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) के समापन में भी शामिल होंगी।

24 अक्टूबर को राष्ट्रपति सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्नाकुलम की शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तमिलनाडु: किसानों पर कहर, बेमौसम बारिश से सैकड़ों एकड़ धान की फसलें डूबीं, सदमे में किसान

Heavy rain submerges paddy crop in Tamil Nadu, Farmers in shock
Heavy rain submerges paddy crop in Tamil Nadu, Farmers in shock

You May Like

error: Content is protected !!