केरल मलप्पुरम, पलक्कड़ और इडुक्की में भारी बारिश का अलर्ट

MediaIndiaLive

Heavy rain alert in Kerala, Malappuram, Palakkad and Idukki

Heavy rain alert in Kerala, Malappuram, Palakkad and Idukki
Heavy rain alert in Kerala, Malappuram, Palakkad and Idukki

केरल में 22 अक्टूबर तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। अरब सागर में तेज हवाओं की वजह से मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मलप्पुरम, पलक्कड़ और इडुक्की में भारी बारिश होने की संभावना है।

Heavy rain alert in Kerala, Malappuram, Palakkad and Idukki

तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा तमिलनाडु प्रभावित है। यहां मंगलवार को राज्य में 11.7 मिमी बारिश हुई। थूथुकुडी में लगातार तीसरे दिन बाढ़ जैसे हालात हैं। इसके अलावा चेन्नई के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर से निकलने में लोगों को मुश्किल हुई।

कल चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भर गया था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के ऊपर बने कम दबाव के कारण बारिश हो रही है। राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज अलर्ट का दूसरा दिन है।

IMD ने बताया कि रविवार से ही केरल और लक्षद्वीप में भी बारिश हो रही है। अगले सात दिनों में तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी तेज बारिश की संभावना है। बेंगलुरु में 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

केरल में भारी बारिश एक की मौत

केरल में सोमवार को इडुक्की, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश के बाज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इडुक्की जिले में रविवार को भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मलप्पुरम के वझिक्कडावू में कई सड़कें और 50 घर पानी में डूब गए। गुडालूर-कोझिकोड रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ। जिले की करकोडम, कलक्कड और आतिथोड नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

IMD ने बताया कि रविवार से ही लक्षद्वीप में भारी बारिश हो रही है। अगले सात दिनों में तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी तेज बारिश की संभावना है।

अगले सात दिनों तक बारिश

IMD ने 19 अक्टूबर की मौसम रिपोर्ट में अगले सात दिनों तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया था। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के इरोड, नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, कराईकल, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और नागपट्टिनम में 64 से 111 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई।

मौसम मिवभ ने चेतावनी जारी की है कि केरल और कर्नाटक के तटों पर 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। समुद्र में लहरें ऊंची हो सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तमिलनाडु: कोयंबटूर में बिजली का करंट लगने से जंगली हाथी की मौत

Tamil Nadu: A wild elephant died in Coimbatore after getting entangled in an electric wire
Tamil Nadu: A wild elephant died in Coimbatore after getting entangled in an electric wire

You May Like

error: Content is protected !!