उत्तर प्रदेश के बागपत में ओलावृष्टि हुई

admin

Hailstorm lashes Uttar Pradesh’s Baghpat

Hailstorm lashes Uttar Pradesh's Baghpat
Hailstorm lashes Uttar Pradesh’s Baghpat

जिले का शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा

Hailstorm lashes Uttar Pradesh’s Baghpat

उत्तर प्रदेश में शनिवार की शाम को मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिले में बारिश और ओलावृष्टि होने से मौसम ठंडा हो गया है। बता दें कि शुक्रवार की रात को ही मौसम बदल गया था और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई थी। बारिश शुरू होने पर शहर के साथ ही 50 से ज्यादा गांवों की बत्ती गुल हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई और उसके बाद दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। इसके बाद शाम को अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ आसमान से ओले भी गिरे। वहीं, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई।

https://youtu.be/YmIAnCa1CZY

जिले में शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने के बाद शाम में मौसम में बदलाव आया और रात में बारिश शुरू हो गई। शनिवार की सुबह भी बूंदाबांदी हुई। शनिवार को दिन भर ठंडी हवा चली और कभी धूप तो कभी घने बादल छाए रहे। शाम को मौसम में फिर से बदलाव आया और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। जिले का शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा।

यहां शुक्रवार रात और शनिवार को दिन भर 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा तेज होने के कारण लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। शनिवार को तेज हवा के कारण धूल भी उड़ती रही, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। रविवार को दस से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। तेज हवा के कारण फसल गिरने से गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश से फसल को कोई नुकसान नहीं है। जिन खेतों में पहले से पानी भरा है, वहां तेज हवा के कारण फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा। सरसों की फसल गिरने से दाना खराब हो जाएगा और उत्पादन प्रभावित होगा।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

JK: भूस्खलन से ढहा मकान, दो महीने की बच्ची समेत चार की मौत

4, including two-month-old, killed after house collapses due to landslide in Jammu & Kashmir's Mahore
4, including two-month-old, killed after house collapses due to landslide in Jammu & Kashmir's Mahore

You May Like

error: Content is protected !!