गुजरात: दरगाह हटाने के नोटिस पर सुलगा जूनागढ़, पथराव, वाहनों में लगाई आग, एक की मौत, 174 लोग गिरफ्तार

MediaIndiaLive 2

Gujarat | Uproar over notice to remove dargah in Junagadh, four policemen including DSP injured in stone pelting by mob

जूनागढ़ के SP रवि तेजा वासमसेट्टी ने कहा कि रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Gujarat | Uproar over notice to remove dargah in Junagadh, four policemen including DSP injured in stone pelting by mob

गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह हटाने का नोटिस देने पर शुक्रवार रात बवाल मच गया। दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने जो नोटिस जारी किया था उसके बाद लोग भड़क गए और पुलिस कर्मयों को ही निशाना बनाया। इस दौरान उपद्रवियों ने मजेवड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस थाने पर पथराव भी किया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

जूनागढ़ के SP रवि तेजा वासमसेट्टी ने कहा कि मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। कल वहां करीब 500-600 लोग जमा हुए थे। पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी। रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा। आगे की जांच जारी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

2 thoughts on “गुजरात: दरगाह हटाने के नोटिस पर सुलगा जूनागढ़, पथराव, वाहनों में लगाई आग, एक की मौत, 174 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मणिपुर: BJP दफ्तर में भीड़ ने मंत्री का कार्यालय फूंका, BJP प्रदेश अध्यक्ष के घर तोड़फोड़ की कोशिश

Manipur Violence | Mob tries to vandalise state BJP presidents house, torches ministers office
Manipur Violence | Mob tries to vandalise state BJP presidents house, torches ministers office

You May Like

error: Content is protected !!