झारखंड: दुमका के मयूराक्षी नदी में नहाते 4 छात्र डूबे, एक का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

MediaIndiaLive

Four teenagers drown in Dumka’s Mayurakshi river, one body recovered, search for the rest continues

Four teenagers drown in Dumka’s Mayurakshi river, one body recovered, search for the rest continues
Four teenagers drown in Dumka’s Mayurakshi river, one body recovered, search for the rest continues

नदी में डूबे छात्रों के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग नदी के किनारे मौजूद हैं। लोग छात्रों के सुरक्षित निकलने की कामना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मयूराक्षी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

Four teenagers drown in Dumka’s Mayurakshi river, one body recovered, search for the rest continues

झारखंड के दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार छात्र डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से चार मोबाइल फोन और छात्रों के कपड़े बरामद किए हैं।

मृतक की पहचान शहर के बक्शी बांध इलाके के रहने वाले कृष्ण सिंह (17) के रूप में हुई है, जो स्थानीय जिला स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। लापता छात्रों की पहचान आर्यन कुमार, कृष और आर्यन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों छात्र गुरुवार की शाम घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच, हरिपुर गांव के कुछ लोगों ने नदी किनारे कपड़े और मोबाइल देखे और अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया, जबकि तीनों छात्रों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

नदी में डूबे छात्रों के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग नदी के किनारे मौजूद हैं। लोग छात्रों के सुरक्षित निकलने की कामना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मयूराक्षी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और लगभग 20 फीट तक पानी होने से सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि गोताखोरों की और टीम बुलाई गई है और जल्द ही छात्रों की तलाश के लिए उन्हें नदी में उतारा जाएगा।

जिस जगह यह घटना हुई है, उसे लोग ‘मिनी गोवा’ कहते हैं। बताया जाता है कि इस स्थान पर वर्ष 2016 में भी स्नान करने गए छह छात्र डूब गए थे। झारखंड में इस वर्ष मानसून के दौरान नदियों, तालाबों, डैमों और जलाशयों में डूबने से 40 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर छात्र-युवा थे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच बद्रीनाथ राजमार्ग अलकनंदा नदी में पूरी तरह डूबा

Uttarakhand | The Badrinath highway between Srinagar and Rudraprayag has been completely submerged in the Alaknanda River
Uttarakhand | The Badrinath highway between Srinagar and Rudraprayag has been completely submerged in the Alaknanda River

You May Like

error: Content is protected !!