शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब कांड, मोतिहारी में 4 की मौत, आधा दर्ज़न की आँखों की रौशनी गई; 15 गंभीर

sagar parvez

Four dead, over a dozen fall ill in suspected hooch tragedy in Bihar’s Motihari

Four dead, over a dozen fall ill in suspected hooch tragedy in Bihar’s Motihari
Four dead, over a dozen fall ill in suspected hooch tragedy in Bihar’s Motihari

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब का तांडव. 4 की मौत, 6 ने गंवाई आंखों की रोशनी. पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, मुख्य आरोपी हिरासत में.

Four dead, over a dozen fall ill in suspected hooch tragedy in Bihar’s Motihari

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब ने एक बार फिर परिवारों में मातम पसार दिया है. रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुई इस त्रासदी में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 15 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. सबसे खौफनाक यह है कि शराब पीने वाले 6 से 7 लोगों की आंखों की रोशनी पूरी तरह जा चुकी है. प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.

एक-एक कर गिरती गई लाशें

घटना की शुरुआत बुधवार शाम को हुई जब बालगंगा और आसपास के इलाकों में लोगों ने शराब का सेवन किया. गुरुवार को प्रमोद यादव की मौत के बाद मामला संदिग्ध लगा, लेकिन शुक्रवार सुबह होते-होते स्थिति भयावह हो गई. इलाज के दौरान परीक्षण मांझी (46 वर्ष) और हीरालाल महतो ने दम तोड़ दिया. एक अन्य व्यक्ति की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई. आशंका जताई जा रही है कि करीब 30 से 40 लोगों ने इस जहरीली खेप का सेवन किया है, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

‘आधे घंटे में ही सब धुंधला हो गया’

इस जहरीली शराब का असर इतना घातक था कि सेवन के कुछ ही देर बाद लोगों को दिखना बंद हो गया. लक्ष्मीपुर गदरिया के राजेंद्र कुमार ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि शराब पीने के महज आधे घंटे बाद ही उनकी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा. सदर अस्पताल के डॉ. अनूप गौतम ने पुष्टि की है कि अस्पताल पहुंचे अधिकांश मरीजों में आंखों की रोशनी प्रभावित होने के लक्षण मिले हैं. फिलहाल 15 लोग बीमार हैं, जिनमें से 3 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

हत्या का केस दर्ज, SIT करेगी जांच

इस कांड ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. मृतक प्रमोद यादव के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता नागा राय को हिरासत में ले लिया है. साथ ही, 6 अन्य संदिग्ध तस्करों को भी पकड़ा गया है. इतना ही नहीं, परसौना पंचायत के चौकीदार भरत राय को सस्पेंड कर दिया गया है. मामले की गहराई से जांच के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT (विशेष जांच टीम) का गठन किया गया है.

छिपकर इलाज करा रहे लोगों से पुलिस की अपील

एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी और डीआईयू (DIU) की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जहरीली शराब की यह खेप कहां से आई थी और इसका मुख्य सप्लायर कौन है? कई लोग लोक-लाज और पुलिस के डर से निजी अस्पतालों में छिपकर इलाज करा रहे हैं, जिनसे प्रशासन ने सामने आकर इलाज कराने की अपील की है ताकि उनकी जान बचाई जा सके.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदेशी दवाओं पर 100%, स्टील-एल्यूमीनियम पर 50, ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम

Trump Imposes 100% Tariff On Select Drugs, Tightens Metal Duties
Trump Imposes 100% Tariff On Select Drugs, Tightens Metal Duties
error: Content is protected !!