गुजरात चुनाव से पहले पूर्व IAS अधिकारी अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया
Former IAS officer Arun Goel appointed as Election Commissioner: Statement
पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण गोयल (सेवानिवृत्त) को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया। यह जानकारी कानून और न्याय मंत्रालय ने दी है। तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार जल्द रिटायर होने वाले हैं।
गुजरात में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव से पहले सेवानिवृत्त नौकरशाह अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। देश के शीर्ष चुनाव निकाय में तीसरा पद करीब छह महीने से खाली है।
शनिवार शाम को केंद्रीय कानून मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने अरुण गोयल, आईएएस (सेवानिवृत्त) को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है, जिस तारीख से वह पदभार ग्रहण करते हैं। 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनाव पैनल में शामिल होंगे। सुशील चंद्रा इस साल मई महीनेमें मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए थे जिसके बाद राजीव कुमार ने कार्यभार संभाला था।


