भूकंप के झटकों से कांपी मणिपुर की धरती, सहम कर घर से बाहर भागे लोग

MediaIndiaLive
Earthquakes hit Manipur, no damage reported yet
Earthquakes hit Manipur, no damage reported yet

मणिपुर में आए इस भूकंप की जानकरी देते हुए नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि, भारतीय समयानुसार, मणिपुर में रात 1:54 बजे भूकंप आया। जब भूकंप आया तब अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे।

Earthquakes hit Manipur, no damage reported yet

मणिपुर के चुराचांदपुर ज़िले में बुधवार तड़के लोगों ने भूकंप के तेज झटके महशुस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। मणिपुर में आए इस भूकंप की जानकरी देते हुए नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि, भारतीय समयानुसार, मणिपुर में रात 1:54 बजे भूकंप आया। जब भूकंप आया तब अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे।

वहीं अचानक भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दर गए और अपने घरों से बाहर निकल गए। NCS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 24.46° उत्तरी अक्षांश और 93.70° पूर्वी देशांतर पर था, और इसकी गहराई 40 किलोमीटर रिकॉर्ड की गई है।

जानकारी के अनुसार, मणिपुर में आए इस भूकंप के झटके मेघालय सहित पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप के झटके खासकर शिलांग और उसके आस-पास के क्षेत्रों में महसूस किए गए हैं। झटकों के कारण कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि फिलहाल किसी भी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिग्गज तमिल अभिनेता राजेश का 75 साल की उम्र में निधन

राजेश का निधन चेन्नई के रामापुरम इलाके में उनके आवास पर हुआ। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए वहीं रखा गया है। उनके परिवार में अब उनकी बेटी दिव्या और बेटा दीपक हैं। उनकी पत्नी जोन सिल्विया का पहले ही निधन हो चुका है। Veteran Tamil actor Rajesh […]
Veteran Tamil actor Rajesh passes away at 75

You May Like

error: Content is protected !!