बजट पेश होने से पहले दिल्ली विधानसभा स्पीकर, प्रधानमंत्री-शाह और CM रेखा गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला

MediaIndiaLive

Delhi Assembly receives bomb threat on mail, PM Modi, Amit Shah, Rekha Gupta among those named

Delhi Assembly receives bomb threat on mail, PM Modi, Amit Shah, Rekha Gupta among those named
Delhi Assembly receives bomb threat on mail, PM Modi, Amit Shah, Rekha Gupta among those named

दिल्ली पुलिस ने बताया कि विस्फोटक खोजी दल ने विधानसभा परिसर की पूरी तरह जांच की है, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Delhi Assembly receives bomb threat on mail, PM Modi, Amit Shah, Rekha Gupta among those named

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और विधानसभा परिसर में खोजी कुत्तों की टीम तथा विस्फोटक निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया। इस घटना के कारण सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली बजट सत्र की कार्यवाही करीब आधा घंटा देर से शुरू हुई।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के अनुसार पहली धमकी सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर विधानसभा के आधिकारिक ईमेल पते पर प्राप्त हुई। इसके लगभग 21 मिनट बाद सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर अध्यक्ष को एक और धमकी भरा संदेश मिला। दोनों संदेशों में दावा किया गया कि दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर दिल्ली विधानसभा में और रात 9 बजकर 11 मिनट पर दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विस्फोट किया जाएगा। संदेश में खालिस्तान जनमत संग्रह का भी उल्लेख किया गया था।

धमकी मिलने के बाद विस्फोटक निरोधक दस्ता अध्यक्ष कार्यालय सहित पूरे परिसर की गहन जांच में जुट गया। विधानसभा के आधिकारिक सूत्रों ने भी धमकी भरे संदेश मिलने की पुष्टि की है। बताया गया है कि इसी प्रकार के धमकी भरे संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली के नव नियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू सहित अन्य प्रमुख लोगों को भी भेजे गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि विस्फोटक खोजी दल ने विधानसभा परिसर की पूरी तरह जांच की है, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संदेश भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास जारी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!