Air pollution | नोएडा-गाज़ियाबाद में 9वीं कक्षा तक के लिए स्कूल बंद, बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते लिया गया फैसला

MediaIndiaLive

Delhi Air Quality worsens | After NOIDA and Gurugram, Faridabad and Ghaziabad schools to go online till Nov 10

Delhi Air Quality worsens | After NOIDA and Gurugram, Faridabad and Ghaziabad schools to go online till Nov 10
Delhi Air Quality worsens

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद के जिला प्रशासन ने प्री स्कूल से 9वीं कक्षा तक के लिए सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद करने का आदेश देते हुए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश जारी किया है।

Delhi Air Quality worsens | After NOIDA and Gurugram, Faridabad and Ghaziabad schools to go online till Nov 10

दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में बरकरार है। एयर क्वालिटी के गंभीर हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद के जिला प्रशासन ने प्री स्कूल से 9वीं कक्षा तक के लिए सभी स्कूल बंद करने का आदेश देते हुए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश जारी किया है।

दिल्ली के साथ ही नोएडा, नोग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की हवा लगातार डेंजर जोन में बनी हुई है। हालांकि, इससे अगले 48 घंटों में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम हवाएं प्रदूषण अपने साथ उड़ा ले जाएंगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ये हवाएं लगातार 5 से 7 दिनों तक चल सकती हैं। इससे करीब 50 प्रतिशत प्रदूषण कम होगा।

फिलहाल हालात बद से बदतर होने के कारण गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ने प्री स्कूल से लेकर क्लास 9 तक के लिए सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक सभी बोर्ड के स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। नोएडा जिला प्रशासन ने प्रदूषण को देखते हुए 3 दिन के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं।

इधर मंगलवार शाम 4 बजे सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा की एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इंडेक्स में यहां का एक्यूआई 450 रहा, जो डेंजर जोन में है। मौसम विशेषज्ञों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक एयर क्वालिटी में सुधार की गुंजाइश बेहद कम है।

वहीं, गाजियाबाद की बात करें तो वहां पर मंगलवार शाम को एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 नापा गया है। नोएडा में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 नापा गया है। दिल्ली-एनसीआर में इस बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आंखों में जलन भी हो रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में चोटिल हुए भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

MP | Union Minister and BJP candidate from Narsinghpur, Prahlad Patel's convoy meets with a road accident in Amarwara
MP | Union Minister and BJP candidate from Narsinghpur, Prahlad Patel's convoy meets with a road accident in Amarwara

You May Like

error: Content is protected !!