कैबिनेट का फैसला, भारत-नेपाल बॉर्डर धारचूला में महाकाली नदी पर किया जाएगा पुल निर्माण

MediaIndiaLive

देहरादून: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत-नेपाल बॉर्डर धारचूला में महाकाली नदी पर पुल निर्माण का निर्णय लिया गया।

बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में प्रेसवार्ता में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी, कि भारत द्वारा धारचूला में महाकाली नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। उक्त संबंध में शीघ्र दोनों देशों के मध्य MOU साइन किया जाएगा।  धारचूला में भारत-नेपाल के मध्य पुल निर्माण से  धारचूला  के सीमांत निवासियों के साथ-साथ सीमान्त नेपाली नागरिकों को भी फायदा होगा जिससे भारत-नेपाल के रोटी -बेटी एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। इस पुल का निर्माण लगभग 3 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत व नेपाल के रिश्ते और मजबूत होंगे। इसके सम्बन्ध में छारछुम (धारचूला) व धाप (नेपाल) के मध्य लगभग 110 मीटर टू-लेन सड़क पुल के निर्माण हेतु पीडब्ल्यूडी द्वारा मिट्टी की जांच/हाइड्रोलॉजी विश्लेषण हेतु डी.पी.आर , आइआइटी दिल्ली को भेजी गई थी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने किया आंगनवाड़ी कार्मिकों को प्रोत्साहन एवं मानदेय धनराशि का हस्तान्तरण

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्मिकों को प्रोत्साहन एवं मानदेय धनराशि का एकसाथ ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वर्चुअल […]

You May Like

error: Content is protected !!