बृजभूषण पर इंटरनेशनल रेफरी ने दी गवाही, महिला पहलवान ने बृजभूषण को धक्का देकर खुद को छुड़ाया था

MediaIndiaLive

Brijbhushan Singh’s difficulty increased, International referee Jagbir Singh testified, told- in front of me…

Brijbhushan Singh’s difficulty increased, International referee Jagbir Singh testified, told- in front of me…
Brijbhushan Singh’s difficulty increased, International referee Jagbir Singh testified, told- in front of me…

रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए 6 महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में से एक में गवाह ने अध्यक्ष पर लगे आरोपों की पुष्टि की है. ये घटना पिछले साल मार्च की है. जब टीम के फोटो सेशन के दौरान पीड़ित को बृजभूषण शरण सिंह ने अनुचित तरीके से छुआ था.

Brijbhushan Singh’s difficulty increased, International referee Jagbir Singh testified, told- in front of me…

यौन उत्पीड़न के आरोपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। बृजभूषण के खिलाफ इंटरनेशनल रेफरी जगबीर सिंह ने गवाही दी है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण ने महिला पहलवानों को परेशान किया था। जगबीर सिंह 2007 से अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस आज क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए एक महिला पहलवान को लेकर बृजभूषण के घर पहुंची है।

खबर के अनुसार, एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार बृजभूषण महिला पहलवानों के बगल में खड़े थे। इससे महिला पहलवान असहज महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि महिला पहलवान ने बृजभूषण को धक्का देकर खुद को छुड़ाया था। फिर कुछ कहते हुए दूर चली गई। सिंह ने कहा कि महिला पहलवान बृजभूषण के बगल में खड़ी थीं, लेकिन उसके बाद सामने आ गई। मैंने देखा कि वह महिला पहलवान असहज महसूस कर रही थी। जगबीर सिंह ने कहा कि मैं फुकेत में भी था और मैं लखनऊ में भी था और मैंने देखा कि बृजभूषण ने महिला पहलवानों को परेशान किया था।

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में कई पदक विजेता पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 7 महिला पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं, जिनमें से एक पॉक्सो कानून के तहत दर्ज की गई है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज होने के इतने दिन बाद भी दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं की है। इसे लेकर पहलवानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पहलवानों के समर्थन में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की खाप पंचायतें और किसान संगठन भी आ गए हैं और जगह-जगह पंचायत कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और फिर मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद पहलवानों ने बृजभूषण पर कार्रवाई के लिए सरकार को 15 जून तक का समय दिया है। पहलवानों ने कहा है कि उसके बाद आंदोलन को लेकर फैसला लेंगे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र: खुर्जा में ट्यूबवेल में नहाने पर दो नाबालिगों समेत दलित परिवार पर सवर्णों ने किया जानलेवा हमला

UP | Dalit family thrashed for bathing in tubewell in Khurja, Bulandshahr, attacked by upper castes
UP | Dalit family thrashed for bathing in tubewell in Khurja, Bulandshahr, attacked by upper castes

You May Like

error: Content is protected !!