भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, रुकी यात्रा

MediaIndiaLive

Bharat Jodo Yatra: Congress MP Santokh Chaudhary, who was involved in the padyatra, died, the journey stopped after a heart attack

Bharat Jodo Yatra: Congress MP Santokh Chaudhary died after heart attack
Bharat Jodo Yatra: Congress MP Santokh Chaudhary died after heart attack

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह लुधियाना पहुंचे थे। वह राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें हार्ट अटैक आया। संतोख सिंह को फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bharat Jodo Yatra: Congress MP Santokh Chaudhary, who was involved in the padyatra, died, the journey stopped after a heart attack

भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। लेकिन अचनाक इस यात्रा को रोकनी पड़ी। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। कांग्रेस सांसद चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे, फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। यात्रा के दौरान संतोख सिंह चौधरी की सांस अचानक फूलने लगी और फिर वो सड़क पर गिर गए। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी निधन हो गई है। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। यात्रा को सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता। उसके बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू होती और शाम छह बजे फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकती। आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था, लेकिन आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीवी न्यूज चैनल समाज में विभाजन पैदा कर रहे, भारत में स्वतंत्र लेकिन संतुलित प्रेस चाहते हैं: सुप्रीम कोर्ट

'Want a free but balanced press in India': Supreme Court questions anchors' roles
Delay in transfer of HC judges: ‘May result in administrative, judicial actions which may not be palatable’, SC warns Modi governmen

You May Like

error: Content is protected !!