अजब | रनवे पर 50 यात्रियों को छोड़कर उड़ गई फ्लाइट

MediaIndiaLive

Bengaluru | Aviation regulator seeks Go First response after 50 passengers left behind on tarmac

Bengaluru | Go First response after 50 passengers left behind on tarmac
Bengaluru | Go First response after 50 passengers left behind on tarmac

#अजब | बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 सोमवार को सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु हवाईअड्डे से रवाना हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, विमान 54 यात्रियों के बिना ही उड़ान भर गया। ये यात्री रनवे पर बस में ही बैठे रह गए।

Bengaluru | Aviation regulator seeks Go First response after 50 passengers left behind on tarmac

Prashanth S @GoFirstairways can’t believe flight G8-116 Blr-Del took off leaving behind 60 odd passengers in the bus. How can that happen?

फ्लाइट्स से जुड़ी खबरें इन दिनों सुर्खियों बटोर रही हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरत में डालने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) की फ्लाइट सोमवार को 50 से अधिक यात्रियों के बिना ही रवाना हो गई। ये यात्री रनवे पर बस में सवार थे। लेकिन फ्लाइट इनके बिना ही उड़ान भर गई। इस मामले में विमानन कंपनी ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Bengaluru | Aviation regulator seeks Go First response after 50 passengers left behind on tarmac

कई यात्रियों ने बाद में विमानन कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और इस मामले में हुए ट्वीट कर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 सोमवार को सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु हवाईअड्डे से रवाना हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, विमान 54 यात्रियों के बिना ही उड़ान भर गया। ये यात्री रनवे पर बस में ही बैठे रह गए।

एक सोशल मीडिया यूजर ने बेंगलुरु एयरपोर्ट का वीडियो शेयर कर कहा कि ‘गो फर्स्ट की बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली G8116 फ्लाइट 54 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई। फ्लाइट में इन 54 यात्रियों का सामान सवार था। लेकिन इन यात्रियों को लिए बिना ही विमान ने उड़ान भरी।’

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया कि ‘G8116 बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रनवे पर ही यात्रियों को छोड़ गई। जबकि ये यात्री गेट नंबर 25 से बोर्डिंग पास ले चुके थे।’ वहीं, इस मामले पर विमानन कंपनी ने प्रतिक्रिया देते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

दरअसल, फ्लाइट से जुड़ी तीन खबरें आज सुर्खियों में रही हैं। एक तो दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उसे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। दूसरी खबर मॉस्को से गोवा जा रहे विमान की आई। बताया गया कि जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। क्योंकि विमान में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया था। वहीं आज ही सुबह एक और फ्लाइट के यात्रियों को लिए बिना ही उड़ने की खबर ने लापरवाही को उजागर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हादसा | मप्र के गुना में बस-ट्रक की टक्कर, 2 की मौत, करीब 12 यात्री घायल

2 killed, 12 passengers injured in a fierce bus-truck collision in Madhya Pradesh’s Guna, the bus was going from Gujarat to UP
2 killed, 12 passengers injured in a fierce bus-truck collision in MP

You May Like

error: Content is protected !!