अमेरिका से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया

admin
Air India's Boeing 777-200LR flight from San Francisco to Mumbai suffers technical snag; passengers deplaned in Kolkata
Air India’s Boeing 777-200LR flight from San Francisco to Mumbai suffers technical snag; passengers deplaned in Kolkata

अमेरिका से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई जिसके चलते यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया।

Air India’s Boeing 777-200LR flight from San Francisco to Mumbai suffers technical snag; passengers deplaned in Kolkata

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से मंगलवार को कोलकाता के हवाई अड्डे पर विमान के निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को उतारना पड़ा।

फ्लाइट एआई180 समय पर 0045 बजे हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग 0520 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया।

इससे पहले बीते दिन हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा था। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दक्षिण गुजरात में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात

बोटाद (गुजरात): सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। Flood like situation in South Gujarat due to rain देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. दक्षिण के राज्यों के इलाकों में अत्यधिक बारिश को लेकर अलर्ट […]
Flood like situation in South Gujarat due to rain

You May Like

error: Content is protected !!