असम से उड़ा वायु सेना का सुखोई-30 फाइटर जेट हुआ लापता

sagar parvez
Air Force's Sukhoi Su-30 Goes Missing From Radar Contact In Assam
Air Force’s Sukhoi Su-30 Goes Missing From Radar Contact In Assam

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता बयान में कहा कि वायुसेना के एक विमान के लापता होने की सूचना है। विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क में था। विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया गया है।

Air Force’s Sukhoi Su-30 Goes Missing From Radar Contact In Assam

भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान गुरुवार शाम को असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ाने भरने के बाद लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि सुखोई विमान कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भरते समय रडार से गायब हो गया। वायु सेना ने लड़ाकू विमान का पता लगाने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है।

वायु सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारतीय वायु सेना का एक सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान की कोई खबर नहीं है। सुखोई एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में आया था। और जानकारी का पता लगाया जा रहा है। सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा, ‘‘वायुसेना के एक विमान के लापता होने की सूचना मिली है। विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क में था।’’ उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि पायलट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बोकाजन सब-डिविजन के चोकीहोला क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि विमान किसी वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी पुष्टि के लिए एक टीम भेज रहे हैं। हम इस समय किसी भी बात की पुष्टि नहीं कर सकते। लड़ाकू विमान का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।’’

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!