दिल्ली: लक्ष्मीनगर से ITO जाने वाले रास्ते पर मौजूद जंगल,झुग्गी बस्ती में लगी आग

MediaIndiaLive
A fire broke out in a slum area near the Laxmi Nagar to ITO route in Delhi
A fire broke out in a slum area near the Laxmi Nagar to ITO route in Delhi

दिल्ली: शकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ITO जाने वाले रास्ते पर मौजूद जंगल में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

A fire broke out in a slum area near the Laxmi Nagar to ITO route in Delhi

दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-17 में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। रविवार को रोहिणी के सेक्टर-17 में स्थित श्री निकेतन अपार्टमेंट के पास एक झुग्गी में भीषण आग लग गई। आग इतनी ज्यादा तेज है कि दूर से ही आसमान में धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दे रहे हैं। आग लगने की सूचना फायर विभाग की दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

आग लगने से पूरे इलाके में चारों ओर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

शकरपुर थाना क्षेत्र के जंगल में भी लगी आग

वहीं, दूसरी ओर शकरपुर थाना क्षेत्र के जंगल में भी आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर से आईटीओ जाने वाले रास्ते पर जंगल में अचानक आग लग गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र: सांसद सुमन के काफिले पर करणी सेना का हमला, पत्थरबाज़ी और टायर फेंके

सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना द्वारा हमला करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि रामजीलाल सुमन बुलंदशहर जा रहे थे, जहां दलितों के खिलाफ उत्पीड़न की खबरें सामने आई थीं। Tyres Thrown, stone pelting SP MP Ramjilal Suman’s Convoy Attacked By Karni Sena In […]
Tyres Thrown, stone pelting SP MP Ramjilal Suman's Convoy Attacked By Karni Sena In Aligarh

You May Like

error: Content is protected !!