इसरो ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, चांद का ये सुदूर क्षेत्र है। इसे लैंडर हजार्ड डिटेक्शन और अवॉयडेंस कैमरा (LHDAC) से क्लिक किया गया है। ये कैमरा चंद्रयान 3 के लिए सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र को खोजेगा। जहां पर कोई पत्थर और गहरी खाइयां नहीं होगी।
A few steps away from making history Chandrayaan 3, ISRO released new pictures of the moon
भारत का लूनर मिशन चंद्रयान 3 चांद की सतह पर जल्द ही लैंड करने वाला है। इसके बाद इसरो एक नया इतिहास रच देगा। इसरो के मुताबिक, 23 अगस्त को चंद्रयान 3 चांद पर लैंड करेगा। इस बीच, इसरो ने चंद्रयान-3 की भेजी ताजा तस्वीरें जारी की हैं। इसरो ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, चांद का ये सुदूर क्षेत्र है। इसे लैंडर हजार्ड डिटेक्शन और अवॉयडेंस कैमरा (LHDAC) से क्लिक किया गया है। ये कैमरा चंद्रयान 3 के लिए सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र को खोजेगा। जहां पर कोई पत्थर और गहरी खाइयां नहीं होगी। इसे SAC/ISRO द्वारा विकसित किया गया है। इन तस्वीरों को 19 अगस्त 2023 को क्लिक किया गया है।”
चंद्रयान 3 की लाइव स्ट्रीमिंग आप इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर देख सकते हैं। वहीं, यूट्यूब पर आप इसरो के आधिकारिक चैनल इसरो ऑफिशियल पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसरो के फेसबुक पेज पर भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। वहीं, यदि आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो दूरदर्शन नेशनल टीवी पर शाम 5.27 बजे से सीधा प्रसारण होगा।
बता दें कि इससे पहले रूस का लूनर मिशन लूना 25 चांद की सतह पर क्रैश हो गया है। रूस चंद्रमा की दौड़ से बाहर हो गया है। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। लूना-25 को भारत से दो दिन पहले 21 अगस्त को चंद्रमा पर उतरना था।