लद्दाख में आर्मी का वाहन खाई में गिरा, 9 सैनिकों की मौत, एक घायल

MediaIndiaLive

9 soldiers killed, 1 injured as Indian Army vehicle falls into gorge in Ladakh

9 soldiers killed, 1 injured as Indian Army vehicle falls into gorge in Ladakh
9 soldiers killed, 1 injured as Indian Army vehicle falls into gorge in Ladakh

लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को सेना का ट्रक नदी में गिर गया। इस हादसे में सेना के 9 जवानों की मौत हो गई, जबकि अन्य एक जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा कथित तौर पर लेह से 150 किलोमीटर दूर न्योमा इलाके के कियारी में शनिवार दोपहर को हुई।

9 soldiers killed, 1 injured as Indian Army vehicle falls into gorge in Ladakh

लद्दाख: क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई। ये दुर्घटना उनके वाहन के खाई में गिरने की वजह से हुआ है। घटना में एक अन्य सैनिक घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।

वाहन में सवार थे कुल 10 कर्मी

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन शाम के 5:45 से 6:00 बजे के बीच क्यारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में गिर गया। उन्होंने कहा, ‘एक ALS वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को क्यारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में गिर गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे जिनमें से 9 की मृत्यु और एक घायल है। घायल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया है।’

‘सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में हुए हादसे में सेना के जवानों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान: चलती बस में आग लगने से 16 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 15 घायल

16 Dead In Pakistan As Bus Drives Into Truck Carrying Diesel, Bursts In Flames
#Accident | 16 Dead In Pakistan As Bus Drives Into Truck Carrying Diesel, Bursts In Flames

You May Like

error: Content is protected !!