महाराष्ट्र के खडकवासला बांध में डूबने के बाद सात लड़कियों को बचा लिया गया, जबकि 2 लापता थीं। लापता हुई 2 लड़कियां मृत पाई गईं। यह जानकारी पुणे ग्रामीण प्रशासन ने दी है।
7 girls drowned in Maharashtra’s Khadakwasla dam rescued, bodies of 2 girls recovered
महाराष्ट्र के पुणे में मौजूद खड़कवासला बांध में दो लड़कियों के डूबने की खबर आई है। खबर के अनुसार, नौ लड़कियां तैरने के लिए बांध के पानी में उतरीं थी लेकिन डूबने लगीं। स्थानीय लोगों की मदद से सात लड़कियों को तो बचा लिया गया लेकिन दो लड़कियां पानी में डूब गईं।
यह भी पढ़ें… हादसा | चेन्नई के मंदिर में टैंक में डूबने से पांच बच्चों की मौत
यह भी पढ़ें… हादसा | आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में तालाब में नहाने गए 6 लोग डूबे, मौत
क्या है मामला
घटना पुणे के गोरहे-खुर्द गांव की है। जहां खड़कवासला बांध में गांव की नौ लड़कियां तैरने के लिए पानी में उतरीं थी। हालांकि पानी का जलस्तर ज्यादा होने के चलते वो डूबने लगीं। इस पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने लड़कियों की मदद की और सात लड़कियों को बचा लिया। हालांकि दो लड़कियां पानी में डूब गईं।