आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
6 Dead, 8 Critical In Fire At Candle Factory Near Pune
महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पिंपरी-चिंचवड नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि दमकल विभाग को करीब दो बजकर 45 मिनट पर तलवाडे स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली।
उन्होंने कहा कि फैक्टरी में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती हैं। शेखर सिंह ने कहा, आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।