असम: बारिश और बाढ़ से स्थिति और गंभीर हुई, करीब 5 लाख लोग हुए प्रभावित, अलर्ट जारी

MediaIndiaLive

5 lakh people affected, yellow warning issued as Assam flood situation worsens

5 lakh people affected, yellow warning issued as Assam flood situation worsens
5 lakh people affected, yellow warning issued as Assam flood situation worsens

मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लोगों को सतर्क रहने और राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी गई है।

5 lakh people affected, yellow warning issued as Assam flood situation worsens

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बारिश के चलते कई और नए इलाकों में पानी भर गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (एएसडीएमए) की बुलेटिन के मुताबिक धेमाजी, धुबरी, कोकराझार, बक्सा, बारपेटा, दरांग, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिलों के लोग अधिक प्रभावित हुए हैं। खबरों के मुताबिक, राज्य में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे जल स्तर और बढ़ सकता है। गुवाहाटी में भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और अगले कुछ दिनों में राज्य में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लोगों को सतर्क रहने और राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी गई है।

सात जिलों में 83 राहत शिविरों में 14,000 से अधिक लोग शरण ले रहे हैं, जबकि अन्य 79 राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'आदिपुरूष के निर्माता, निर्देशक, लेखक पर दर्ज हो केस!

A case should be registered against the producer, director, writer of Adipurush
A case should be registered against the producer, director, writer of Adipurush

You May Like

error: Content is protected !!