हरियाणा के रोहतक में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया

MediaIndiaLive

3.3 magnitude earthquake shakes Rohtak in Haryana mediaindia.live for latest news and views subscribe for true and…

3.3 magnitude earthquake shakes Rohtak in Haryana
3.3 magnitude earthquake shakes Rohtak in Haryana

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। भूकंप दोपहर 12 बजकर 13 मिनट 44 सेकंड पर आया।

3.3 magnitude earthquake shakes Rohtak in Haryana

हरियाणा के रोहतक जिले में रविवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई।

भूकंप दोपहर 12 बजकर 13 मिनट 44 सेकंड पर आया। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र रोहतक से लगभग 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में सांपला और इस्माईला गांव के बीच स्थित बताया गया है।

भूकंप का अक्षांश 28.78 और देशांतर 76.73 दर्ज किया गया, जबकि इसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है। कम गहराई पर आए भूकंप के कारण झटके आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए।

भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस तीव्रता का भूकंप सामान्य श्रेणी में आता है और इससे बड़े नुकसान की संभावना नहीं होती।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडोनेशिया के जावा में हाईवे पर बस पलटने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत, 18 गंभीर

Tragic accident | 16 dead, 18 injured in bus accident in Indonesia, Java ... इंडोनेशिया के जावा में बस पलटी 16 की मौत, 18 गंभीर
Tragic accident | 16 dead, 18 injured in bus accident in Indonesia, Java

You May Like

error: Content is protected !!