#देखें_वीडियो | जापान से एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है। वाकायामा में PM किशिदा के भाषण के दौरान धमाका हो गया। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
#WATCH_VIDEO | Japanese Prime Minister Fumio Kishida was evacuated. An explosion-like sound was heard at the scene
जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सभा में जोरदार विस्फोट हुआ है। हालांकि, फुमियो किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी। मामले में पश्चिमी जापान के वाकायामा में एक बंदरगाह पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
इस घटना के बाद भाषण में अफरा तफरी मच गई। बलास्ट के बाद चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया था। एक वीडियो न्यूज आउटलेट BNONews की तरफ से ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।




