#देखें_वीडियो जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद का विशाल गुंबद आग लगने के बाद ढहा
#WATCH_VIDEO | Giant dome of Jakarta Islamic Centre Grand Mosque collapses after fire breaks out
#WATCH_VIDEO | Kubah Raksasa Masjid Agung Islamic Center Jakarta runtuh setelah kebakaran terjadi
इंडोनेशिया में जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद के विशाल गुंबद में आग लग गई। इसके बाद गुंबद ढह गया। गल्फ टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे हुआ।
जकार्ता ग्लोब की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो फुटेज में मस्जिद के ढहने से ठीक पहले के गुंबद से आग की लपटें और धुआं निकलता देखा जा सकता है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही मस्जिद में काम करने वाले मजदूरों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था
एक अधिकारी के मुताबिक, गुंबद में रेनोवेशन का काम चल रहा था। उसी समय अचानक से आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। आग पर काबु पाने के लिए कम से कम दस दमकल गाड़ियों को भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा- हम आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। मस्जिद की मरम्मत कर रहे कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के चार मजदूरों से पूछताछ की जाएगी।
2002 में भी लगी थी आग
रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल पहले यानी 2002 में अक्टूबर के महीने में ही इस मस्जिद में आग लगी थी। उस समय भी मरम्मत का काम चल रहा था। तब आग बुझाने में पांच घंटे लग गए थे।


