
AP की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला की सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर कई राज्यों में नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया है, जब शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 2 बजे राजधानी काराकास के आसपास कम ऊँचाई पर उड़ते विमान और कम से कम सात धमाके सुने गए।
Venezuela accuses US of attacking Caracas as explosions rock capital
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला में अचानक हुए तेज धमाकों ने पूरे देश में अफरा-तफरी मचा दी है. देश की राजधानी काराकास समेत कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई दी है. इन धमाकों की पुष्टि इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने की है. सूत्रों के अनुसार धमाके केवल राजधानी कराकास तक सीमित नहीं रहे. मैक्वेटिया शहर के पास स्थित ला गुआइरा पोर्ट क्षेत्र में भी विस्फोट और आग की खबरें सामने आई हैं. इतना ही नहीं राजधानी समेत मिलिट्री बेस पर बमबारी की खबरें सामने आ रही है
उधर दूसरी तरफ वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर अपने नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया है. निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिकी हमले को सैन्य आक्रामकता बताते हुए इसकी निंदा की है. हालांकि अभी तक अमेरिका ने इस हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है. साथ ही खबरे ऐसी भी है कि राष्ट्रपित मादुरों ने देश में इमरजेंसी का ऐलान भी कर दिया है
शनिवार सुबह हुए हमले समाचार एजेंसियों की माने तो वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों को देखा गया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, आसमान में गरजते विमानों ने काराकास बर बम गिराए, धमाकों से इमारतें हिल गईं और शहर के ऊपर धुएं का गुबार उठता दिखा.
धमाके बाद अमेरिका का बड़ा कदम
धमाके के बाद अमेरिका ने बड़ा सुरक्षा कदम उठाते हुए अपने सभी नागरिक विमानों के लिए वेनेज़ुएला के एयरस्पेस में प्रवेश पर रोक लगा दी है. अमेरिका की फेडरल एविएशन अथॉरिटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में सुरक्षा जोखिमों का हवाला दिया गया है




