सस्पेंड हुए अकाउंट की लिस्ट में द न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट, सीएनएन और अन्य प्रकाशनों के लिए काम करने वाले पत्रकारों के नाम शामिल हैं। इन पत्रकारों ने मस्क के ‘सटीक रियल-टाइम लोकेशन’ को पोस्ट किया था।
Twitter just banned prominent journalists who cover Elon Musk with no warning
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई प्रमुख पत्रकारों के खातों को निलंबित कर दिया है, आपको जानकर हैरानी होगी, सस्पेंड हुए अकाउंट की लिस्ट में द न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट, सीएनएन और अन्य प्रकाशनों के लिए काम करने वाले पत्रकारों के नाम शामिल हैं। इन पत्रकारों ने मस्क के ‘सटीक रियल-टाइम लोकेशन’ को पोस्ट किया था।
जब एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने कुछ पत्रकारों के निलंबित खातों के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए, तो मस्क ने शुक्रवार को कहा, “पत्रकारों पर वही नियम लागू होते हैं जो बाकी सभी पर लागू होते हैं।” “उन्होंने मूल रूप से ट्विटर की सेवा की शर्तों के प्रत्यक्ष उल्लंघन में मेरे सटीक रीयल-टाइम लोकेशन को पोस्ट किया।” यूजर के पोस्ट में द न्यू यॉर्क टाइम्स के पत्रकार रेयान मैक और इंडिपेंडेंट के आरोन रोपर भी शामिल थे। इस बीच, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने मास्टोडन के आधिकारिक खाते को भी निलंबित कर दिया, जो लोगों के लिए एक ट्विटर जैसा विकल्प चाहने वाला प्लेटफॉर्म है।
ट्विटर ने अकाउंट को सस्पेंड करने को लेकर कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है। इस बारे में कोई बयान नहीं आया है कि अकाउंट को क्यों हटाया गया और उनके प्रोफाइल और पिछले ट्वीट क्यों गायब कर दिए। हालांकि अकाउंट सस्पेंड करने के बाद एलन मस्क का एक ट्वीट जरूर सामने आया। ट्वीट में लिखा था कि पत्रकारों पर भी डॉक्सिंग नियम अप्लाई होते हैं। किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी को शेयर करने पर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें, डॉक्सिंग का मतलब होता है किसी भी व्यक्ति की पर्सनल जानकारी ऑनलाइन बिना उसकी अनुमति के शेयर करना। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन पत्रकारों ने इसी नीति को तोड़ा है


