डॉलर से रुपया हुआ पस्त आई ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार ₹93 के पार

sagar parvez

The Indian rupee hit a record low, breaching the ₹93 mark against the US dollar for the first time

The Indian rupee hit a record low, breaching the ₹93 mark against the US dollar for the first time
The Indian rupee hit a record low, breaching the ₹93 mark against the US dollar for the first time

खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

The Indian rupee hit a record low, breaching the ₹93 mark against the US dollar for the first time

खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 92.63 पर बंद हुआ था। 19 मार्च को छुट्टी होने के कारण करेंसी मार्केट बंद था।

वहीं शेयर बाजार में आज यानी 20 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 800 अंक (1.07%) चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 240 अंक (1.04%) की तेजी है, यह 23,240 पर पहुंच गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी है।

निजी बैंक के शेयरों में गिरावट, बाजार पर दबाव

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर दबाव देखने को मिला। बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी अध्यक्ष अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ी, जिससे शेयर कमजोर हुआ। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बैंक का शेयर 0.85 प्रतिशत गिरकर 791 रुपये पर आ गया।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

  • एशिया के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मिश्रित स्थिति रही।
  • जापान का निक्केई 225 सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 53,372 पर पहुंच गया।
  • सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिरकर 4,954 पर आ गया।
  • हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,358 पर बंद हुआ।
  • वहीं, कुछ बाजारों में बढ़त भी दर्ज की गई ताइवान का भारित सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 33,759 पर पहुंचा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 0.55 प्रतिशत चढ़कर 5,795 के स्तर पर पहुंच गया।

अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर जारी रहा। डॉव जोन्स औद्योगिक औसत 0.44 प्रतिशत गिरकर 46,021 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.27 प्रतिशत टूटकर 6,606 पर पहुंच गया। नैस्डैक सूचकांक 0.28 प्रतिशत गिरकर 22,090 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की बिकवाली


वैश्विक तेल बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत 1.63 प्रतिशत गिरकर 106.9 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।

बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 7,558.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,863.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!