वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के एलान के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर व्यक्ति देशद्रोही है।
Martial law implemented in Russia, Putin signed the law, ordered to be detained for breaking the rules
यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहे रूस में अब गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। देश में वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पीठ में छुरा घोंपने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वैगनर ग्रुप पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया है।
ये भी पढ़ें : यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन पर बड़ी आफत! रूस में होगा तख्तापलट? प्राइवेट आर्मी वैगनर ने की बगावत
इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। उन्होंने एक कानून पर हस्ताक्षर भी किए हैं, जिसके मुताबिक अगर मार्शल लॉ का उल्लंघन करने पर किसी भी व्यक्ति को 30 दिनों तक हिरासत में लिया जा सकता है।
वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के एलान के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर व्यक्ति देशद्रोही है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी सशस्त्र बलों को स्थिति से निपटने के लिए जरूरी आदेश मिल गए हैं। पुतिन ने कहा, शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति कठिन है, हम इसे स्थिर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेंगे। वहीं खबर है कि रूसी सेना ने वैगनर ग्रुप के सैनिकों के एक काफिले पर गोलीबारी की है।