24 घंटे में 5 बार डोली जापान की धरती, 7.0 रही भूकंप की तीव्रता, सुनामी का अलर्ट जारी

MediaIndiaLive

Japan Rocked by mag. 7.0 Quake for the fifth time in 24 hours

Japan Rocked by mag. 7.0 Quake for the fifth time in 24 hours
Japan Rocked by mag. 7.0 Quake for the fifth time in 24 hours

जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिल गई है। यह भूकंप जापान के हाचिनोहे, आओमोरी के पास आया। इसकी तीवर्ता 6.7 मापी गई है।

Japan Rocked by mag. 7.0 Quake for the fifth time in 24 hours

जापान में शुक्रवार को भूकंप का बहुत तेज झटका महसूस की गया है। भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.7 आंकी गई है। इससे जापान के कई शहरों में दहशत फैल गई है। अभी तक भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई अंदाजा नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां इसका आंकड़ा जुटा रही हैं। विस्तृत ब्यौरे का इंतजार है।

भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे अधिक नुकसान होने की आशंका जाहिर का जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में जापान में आया यह 5वां भूकंप है।

जापान के उत्तर-पूर्व में भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी जारी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार शुक्रवार को जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में 6.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल नुकसान या घायलों की कोई तत्काल जानकारी नहीं मिली है। यह भूकंप इस हफ्ते की शुरुआत में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है, जो उत्तर में आया था और जिससे प्रशांत तटीय इलाकों में दरारें, हल्का नुकसान और सुनामी पैदा की थी। सोमवार को जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से दूर आए उस भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हुए थे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉलर के मुकाबले रुपया फिर रिकॉर्ड निचले स्तर, 90.56 पर लुढ़का

Rupee At Fresh All-Time Low, Declines 24 Paise To 90.56 Vs US $
The Indian Rupee hit an all-time low of 90.58 against the US dollar

You May Like

error: Content is protected !!