कांपी मोरक्को की धरती, भीषण भूकंप से, कई इमारतें जमींदोज, अब तक 300 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

admin

Hundreds dead after quake strikes near Marrakech, Morocco

Hundreds dead after quake strikes near Marrakech, Morocco
Hundreds dead after quake strikes near Marrakech, Morocco

मोरक्को में आए भूकंप से भीषण तबाही मची है। अब तक 296 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल है। बड़ी संख्या में लोग इमारतों के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Hundreds dead after quake strikes near Marrakech, Morocco

अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं, जिसमें 300 लोगों की मौत हो गई है। मोरक्को में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र महज 18.5 किलोमीटर की गहराई में है। बड़ी संख्या में मकान जमींदोज हुए हैं। झटका देर रात आया जब लोग सो रहे थे। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत-बचाव का काम जारी है।

इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 300 लोगों की मौत हुई है, वहीं 153 घायल हैं। भूकंप के झटके मोरक्को के तटीय शहरों रबात, कैसाब्लांका और एस्सौइरा में भी महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ढहीं इमारतें, संकरी गलियों में पसरा मलबे का ढेर, चारों ओर तबाही का मंजर दिख रहा है।

भूकंप की झटके की वजह से मलबा संकरी गलियों में बिखरा पड़ा था और लोगों के घरों के सामान अलमारियों से गिर गया। भकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे महसूस किए गए। मराकेश शहर में बड़ी संख्या में घर गिरे हैं। तबाही के बाद स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम शुरू किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को सात के पार बताया है। मराकेश में रहने वाले एक शहरी ब्राहिम हिम्मी ने एजेंसी को बताया कि भूकंप के चलते कई पुरानी इमारतें ढह गईं और उसने पुराने शहर से एक के बाद एक एम्बुलेंस निकलते हुए देखीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बीच मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि भारत मोरक्को की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोरक्को में भूकंप से मचा हाहाकार, मृतकों का आंकड़ा 2 हजार के पार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Morocco earthquake: mourning begins as rescue continues with death toll over 2,000
Morocco earthquake: mourning begins as rescue continues with death toll over 2,000

You May Like

error: Content is protected !!