जापान में भीषण बर्फबारी का कहर, 17 लोगों की मौत, 90 से ज्यादा घायल

MediaIndiaLive

Heavy snowfall kills 17, injures more than 90 in Japan

Heavy snowfall kills 17, injures more than 90 in Japan
Heavy snowfall kills 17, injures more than 90 in Japan

जापान में भीषण बर्फबारी से आम जनता परेशान है। राजमार्गों पर वाहन फंस गए हैं और डिलीवरी सेवाएं बाधित हैं। कई लोगों की मौत अपनी छत से गिरकर हुई है क्योंकि वह वहां से बर्फ हटा रहे थे और कई लोग बर्फ के नीचे दबने से मरे हैं।

Heavy snowfall kills 17, injures more than 90 in Japan

जापान में हो रही भीषण बर्फबारी ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसकी वजह से अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां के सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ये जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। बता दें कि भीषण सर्दी के साथ ही पिछले हफ्ते से उत्तरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। राजमार्गों पर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। डिलीवरी सेवाओं में देरी हो रही है और शनिवार तक इसकी वजह से 11 लोग अपनी जान गंवा चुके थे।

आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, क्रिसमस के आखिर तक बर्फबारी इतनी ज्यादा हुई कि सोमवार सुबह तक मृतकों की संख्या 17 हो गई और घायलों की संख्या 93 हो गई। इनमें से कई लोग छतों से बर्फ हटाते समय गिर गए थे या बर्फ के मोटे ढेर के नीचे दब गए थे क्योंकि वह अपनी छतों से फिसल गए थे।

जापान में तीन गुना ज्यादा बर्फबारी

म्यून्सिपल अधिकारियों ने यहां के निवासियों से अपील की है कि वे बर्फ हटाते समय सावधानी बरतें और अकेले काम न करें। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के यामागाटा प्रान्त के नागई शहर में, बर्फ के एक मोटे ढेर के नीचे दबी एक महिला मृत पाई गई। वह अचानक उस पर गिर गई थी। शनिवार को यहां 80 सेमी से अधिक बर्फ का ढेर था। उत्तर-पूर्वी जापान के कई हिस्सों में मौसम के औसत से तीन गुना अधिक बर्फबारी दर्ज की गई।

इकोनॉमी और इंडस्ट्री मंत्रालय के अनुसार, क्रिसमस की सुबह लगभग 20,000 घरों में बिजली नहीं थी। जापान के सबसे उत्तरी मुख्य द्वीप में भारी बर्फबारी ने बिजली के ट्रांसमिशन टॉवर को गिरा दिया। हालांकि उस दिन बाद में ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीन में कोरोना कहर, श्मशानों में हफ्ते भर की वेटिंग, अस्पतालों में चीख-पुकार

Chaos from Corona in China! Screaming in hospitals, waiting for a week in crematoriums, such devastation not seen in 30 years
Chaos from Corona in China! Screaming in hospitals, waiting for a week in crematoriums,

You May Like

error: Content is protected !!