जापान को पछाड़कर जर्मनी बना तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

admin

Germany overtakes Japan as third-biggest economy

Germany overtakes Japan as third-biggest economy
Germany overtakes Japan as third-biggest economy

जापान अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नहीं रह गया है. जापान की अर्थव्यवस्था सिकुड़ने के कारण जर्मनी अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.

Germany overtakes Japan as third-biggest economy

जर्मनी 2023 में जापान के पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख दीपक जसानी ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जापान का नॉमिनल जीडीपी पिछले साल कुल 4.2 लाख करोड़ डॉलर या लगभग 591 लाख करोड़ येन था। पिछले महीने घोषित जर्मनी का जीडीपी 4.4 लाख करोड़ डॉलर से 4.5 लाख करोड़ डॉलर के बीच था।

वास्तविक जीडीपी पर कैबिनेट कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, नवीनतम अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साल-दर- साल आधार पर जापानी अर्थव्यवस्था में 0.4 प्रतिशत का संकुचन रहा। पूरे साल के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद पिछले वर्ष की तुलना में 1.9 प्रतिशत बढ़ गया।

इससे पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.3 प्रतिशत संकुचन रहा था। उन्होंने कहा कि लगातार दो तिमाहियों में संकुचन को व्यापक रूप से तकनीकी मंदी माना जाता है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों के 'भारत बंद' का व्यापक असर, पंजाब-हरियाणा में बाजार बंद पसरा सन्नाटा, रोडवेज बसें बंद होने से यात्री हलकान

Bharat Bandh | A Mosaic of Protest across India's Heartland
Bharat Bandh | A Mosaic of Protest across India's Heartland

You May Like

error: Content is protected !!