उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के धारचूला में नेपाल की तरफ से पत्थरबाजी की घटनाओं के विरोध में भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पुल को बंद किया गया
Dharchula, U’khand | We’ve told Nepal admn to take action against stone-pelters. If they’re believing in false rumours then we’ll try to clarify them by meeting them: Jt. Magistrate, on trade union closing India-Nepal suspension bridge in protest against stone-pelters from Nepal
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धारचूला में नेपाल की तरफ से पत्थरबाजी की घटनाओं के विरोध में ट्रेड यूनियन ने भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पुल को बंद किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शशानी धारचूला, “हमने नेपाल प्रशासन को बता दिया था कि आपको पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ सख़्त कदम उठाना पड़ेगा।”
व्यापार बोर्ड, अध्यक्षका का कहना है कि हम लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया है। नेपाल की तरफ से हमारे स्थानीय लोगों को जिस तरह बेरहमी से पीटा गया है, उसका हमने विरोध किया है। प्रशासन ने 3 दिन का समय मांगा है, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से पुल बंद किया जाएगा।


